Samagra ID Kaise Nikale: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए नागरिकों को समग्र आईडी की जरूरत होती है। इस आर्टिकल में, हम आपको बताएंगे कि मोबाइल से ऑनलाइन अपनी समग्र आईडी कैसे निकालें। आप नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, या परिवार समग्र आईडी के माध्यम से अपनी आईडी देख सकते हैं। इससे आप मध्य प्रदेश की सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
Samagra ID Kaise Nikale 2024
मध्य प्रदेश के सभी नागरिकों के लिए समग्र आईडी का होना आवश्यक है, जो राज्य सरकार की विभिन्न सरकारी और कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ा हुआ है। समग्र पोर्टल पर पंजीकृत परिवारों को दो प्रकार की आईडी प्रदान की जाती है – पहली है परिवार समग्र आईडी (8 अंक) और दूसरी है सदस्य समग्र आईडी (9 अंक)। यदि आप ने अपनी आईडी भूल गए हैं या इसे निकालने की जरूरत है, तो आप आसानी से अपने मोबाइल या कंप्यूटर का उपयोग करके इसे प्राप्त कर सकते हैं।
समग्र आईडी कैसे निकाले 2024 के बारे में जानकारी
आर्टिकल का नाम | Samagra ID Kaise Nikale |
---|---|
राज्य | मध्य प्रदेश |
संबंधित विभाग | समाज कल्याण विभाग |
पोर्टल का नाम | एमपी समग्र पोर्टल |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
उद्देश्य | सरकारी योजनाओं का लाभ समग्र आईडी के तहत उपलब्ध कराना |
देखने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://samagra.gov.in/ |
Samagra ID पता करने का उद्देश्य
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा नागरिकों को ऑनलाइन तरीके से समग्र आईडी प्राप्त करने और सरकारी योजनाओं का लाभ समग्र आईडी के तहत उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि मध्य प्रदेश के नागरिक आसानी से एमपी समग्र पोर्टल के माध्यम से समग्र आईडी से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकें और उन्हें ऑनलाइन डाउनलोड करने का विकल्प भी हो।
समग्र आईडी कैसे निकाल सकते है?
मध्य प्रदेश के निवासियों को एमपी समग्र पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन तरीके से समग्र आईडी की जाँच करने का विकल्प है। यदि कोई व्यक्ति ने पोर्टल पर पंजीकरण करवा लिया है, तो वह अपने नाम, सदस्य आईडी, परिवार आईडी या मोबाइल नंबर के माध्यम से समग्र आईडी की जाँच कर सकता है। इससे सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और आवश्यक प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवश्यक जानकारी प्राप्त करना सरल हो जाता है।
नाम से समग्र आईडी कैसे निकाले?
आप अपनी समग्र आईडी पता करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया का अनुसरण कर सकते हैं:
- सबसे पहले, समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वहां, आपको समग्र आईडी जाने का ऑप्शन मिलेगा।
- इसके बाद, समग्र परिवार एवं सदस्य आईडी के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- आपको एक नया पेज मिलेगा जहां पर आप अपनी 9 अंकों की यूनिक समग्र आईडी देख सकते हैं।
- अगर आपके परिवार के किसी सदस्य का मोबाइल नंबर समग्र पर पंजीकृत है, तो आप सदस्य मोबाइल नंबर समग्र आईडी जान सकते हैं के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- उसके बाद, आपको सदस्य के मोबाइल नंबर, आयु वर्ग, और सदस्य के नाम का पहला दो अक्षर दर्ज करना होगा।
- फिर, आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा और “देखें” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने समग्र आईडी प्रदर्शित होगी।
परिवार सदस्य से समग्र आईडी कैसे निकाले?
अपने परिवार सदस्य की समग्र आईडी से जुड़ी जानकारी निकालने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करें:
- सबसे पहले, समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर, “समग्र आईडी जाने के कॉलम” में सदस्य आईडी से जानकारी देखें के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद, नया पेज खुलेगा।
- आपको इस पृष्ठ पर अपने परिवार के सदस्य की समग्र आईडी और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद, “देखें” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद, आपके सामने समग्र आईडी प्रदर्शित होगी।
मोबाइल नंबर से अपना समग्र आईडी कैसे चेक करें?
अपना समग्र आईडी मोबाइल नंबर से जांचने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करें:
- सबसे पहले, समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर, “समग्र आईडी जाने के कॉलम” में “मोबाइल नंबर से” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा।
- आपको इस पेज पर सदस्य का मोबाइल नंबर, सदस्य का आयु वर्ग, सदस्य का नाम का पहला दो अक्षर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद, कैप्चा कोड दर्ज करें और “देखें” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद, समग्र आईडी से संबंधित जानकारी आपके सामने प्रदर्शित होगी।
- आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
सदस्य आईडी से समग्र आईडी कैसे देखें?
अगर आप अपनी सदस्य आईडी से समग्र आईडी जांचना चाहते हैं, तो निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करें:
- सबसे पहले, समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर, “समग्र आईडी जाने के कॉलम” में “सदस्य आईडी से जानकारी देखें” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा।
- इस पेज पर सदस्य का मोबाइल नंबर और दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करें।
- देखें के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- सदस्य की जानकारी, परिवार की जानकारी, परिवार के सदस्य की सूची, आदि की जानकारी को चेक करने के लिए नीचे दिए गए विभिन्न ऑप्शन्स में से कोई भी चयन करें।
- चयन करते ही संबंधित जानकारी आपके सामने प्रदर्शित होगी।
आप समग्र आईडी की आधिकारिक वेबसाइट पर https://samagra.gov.in/ जा सकते हैं। समग्र आईडी से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0755-2700800 पर संपर्क कर सकते हैं।
FAQs:
- समग्र आईडी की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
- समग्र आईडी की आधिकारिक वेबसाइट https://samagra.gov.in/ है।
- Samagra ID हेल्पलाइन नंबर क्या है?
- यदि आप समग्र आईडी से जुड़ी कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो उसके लिए हेल्पलाइन नंबर 0755-2700800 पर संपर्क कर सकते हैं।