HomeGovt. SchemeLPG Gas E KYC Online Update Kaise Kare | गैस सब्सिडी प्राप्त...

LPG Gas E KYC Online Update Kaise Kare | गैस सब्सिडी प्राप्त करना चाहते हैं तो 31 दिसंबर से पहले ई-केवाईसी करें

LPG गैस ई-केवाईसी: केंद्र सरकार ने रसोई गैस सब्सिडी के लिए उपभोक्ताओं को जो गैस सब्सिडी प्राप्त कर रहे हैं या प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें ई-केवाईसी कराना अनिवार्य बना दिया है। उन उपभोक्ताओं को जिन्हें गैस सब्सिडी मिल रही है, उनका आधार प्रमाणीकरण, यानी ई-केवाईसी करना अब अनिवार्य है। जो उपभोक्ता गैस सब्सिडी प्राप्त कर रहे हैं, वे यदि ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं, तो उनकी LPG गैस सब्सिडी बंद कर दी जाएगी। इसके अलावा, उपभोक्ताओं का गैस कनेक्शन अवैध घोषित किया जा सकता है। केंद्र सरकार ने इस संबंध में दिए गए निर्देशों के बाद से ही गैस एजेंसी द्वारा इस कार्य को शुरू कर दिया है।

यदि आप भी एलपीजी गैस कनेक्शन धारी हैं और अब तक आपने LPG Gas E KYC नहीं कराया है, तो इसे जल्दी से करा लें। क्योंकि रसोई गैस सब्सिडी के लिए ई-केवाईसी करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2023 को निर्धारित की गई है। हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से एलपीजी गैस ई-केवाईसी कैसे करें के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।

LPG Gas E KYC 2024

भारत सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और सामान्य गैस उपभोक्ताओं के लिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण को अनिवार्य बना दिया है। इसके लिए उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस ई-केवाईसी कराना होगा। भारत सरकार ने तेल और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के आदेश के बाद ई-केवाईसी प्रक्रिया की शुरुआत की है, जो 31 दिसंबर 2023 तक चलेगी। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। अगर सामान्य उपभोक्ता इस तारीख से बाद में ई-केवाईसी करना चाहता है, तो वह इसे कभी भी करा सकता है। लेकिन यदि उपभोक्ता इस अंतिम तिथि तक अपना आधार प्रमाणीकरण नहीं कराता है, तो उसे आगे चलकर गैस सिलेंडर सब्सिडी नहीं मिलेगी और उसका एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध घोषित किया जा सकता है।

एलपीजी गैस ई केवाईसी के बारे में जानकारी

| आर्टिकल का नाम | “LPG Gas E KYC” |
| लाभार्थी | गैस कनेक्शन धारी |
| उद्देश्य | गैस कनेक्शन सब्सिडी प्राप्त करने हेतु ई केवाईसी कराना |
| E KYC का माध्यम | ऑनलाइन ऑफलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://my.ebharatgas.com |

एलपीजी ई केवाईसी के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • गैस कंजूमर नंबर
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो

ऑफलाइन एलपीजी ई केवाईसी कैसे करें?

यदि आप भी एक गैस कनेक्शन उपभोक्ता और आपको गैस की सब्सिडी प्राप्त हो रही है तो आपको गैस की सब्सिडी प्राप्त करने के लिए अब E KYC करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। आप ई केवाईसी के लिए गैस एजेंसी के कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जाकर ई केवाईसी करवा सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको संबंधित एजेंसी जाना होगा।
  • आपका जिस गैस एजेंसी पर कनेक्शन है वहां आपको आधार कार्ड व पहचान से संबंधित अन्य दस्तावेज लेकर जाना होगा।
  • वहां जाकर आपको गैस एजेंसी संचालक से संपर्क करना होगा।
  • आपको मांगे गए दस्तावेज संचालक को देने होंगे। 
  • इसके बाद गैस एजेंसी संचालक द्वारा आपकी आंखों और अंगूठे को स्कैन किया जाएगा।
  • सत्यापन करने के बाद गैस कनेक्शन धारकों का LPG Gas E KYC कर दिया जाएगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से ई केवाईसी करवा सकते हैं। 

LPG Gas E KYC कैसे करें ऑनलाइन?

अगर आप एलपीजी गैस ई केवाईसी ऑनलाइन कराना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से LPG Gas E KYC कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको My Bharat Gas की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
LPG Gas E KYC
  • होम पेज पर आपको Check if you need KYC के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
LPG Gas E KYC
  • अब आपको इस पेज पर Click here to download KYC form के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने ई केवाईसी फॉर्म पीडीएफ में खुल जाएगा।
LPG Gas E KYC
  • अब आपको KYC form को डाउनलोड कर इसका प्रिंटआउट निकाल लेना होगा।
  • इसके बाद आपको केवाईसी फॉर्म में मांगी गई जरूरी जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • जैसे आपका नाम, गैस कंजूमर नंबर, जन्मतिथि, मकान नंबर, जिला, राज्य, फोन नंबर, ईमेल आईडी आधार कार्ड नंबर आदि।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको यह आवेदन फॉर्म संबंधित गैस एजेंसी जाकर जमा कर देना होगा।
  • केवाईसी फॉर्म जमा करने के बाद संबंधित एजेंसी द्वारा आपका आधार प्रमाणीकरण कर दिया जाएगा।
  • इस प्रकार आप LPG Gas E KYC करवा सकते हैं।

FAQs

LPG Gas E KYC क्यों जरूरी है?
डीबीटी से जुड़े सभी घरेलू गैस उपभोक्ताओं को अपना बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण करवाना अनिवार्य है। यदि उपभोक्ता ई केवाईसी नहीं करवाते हैं, तो उनकी गैस सब्सिडी रोक दी जाएगी। वहीं इसके अभाव में उपभोक्ता का गैस कनेक्शन अवैध भी घोषित किया जा सकता है।

एलपीजी गैस ई केवाईसी कराने की अंतिम तिथि क्या है?
फिलहाल प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के गैस कनेक्शन धारकों की ही LPG Gas E KYC की जा रही है, जिसके लिए ई केवाईसी की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। सामान्य उपभोक्ता 31 दिसंबर के बाद आराम से कभी भी ई केवाईसी करवा सकते हैं।

LPG Gas E KYC कैसे किया जाएगा?
LPG Gas E KYC के लिए जी गैस एजेंसी पर कनेक्शन होने पर वहां आधार कार्ड और पहचान संबंधित दस्तावेजों के साथ पहुँचना होगा। इसके बाद आपकी आंखों और अंगूठे को स्कैन कर सत्यापन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments